पटना ग्रामीण: पाटलिपुत्र से उच्च न्यायालय आते समय महिला का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने किया बरामद
पाटलिपुत्रा से उच्च न्यायालय आने के दौरान मंगलवार को एक महिला का बैग ऑटो में छुट गया था। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के सूक्ष्म विश्लेषण के आधार पर उस ऑटो का पता लगाया और बैग को बरामद कर लिया, जिसके बाद महिला को उस बैग को सुपुर्द कर दिया गया। मंगलवार दोपहर 2:33 पर महिला ने इसके लिए पुलिस को धन्यवाद भी दिया है।