पटना ग्रामीण: पटना पश्चिमी क्षेत्र में बीते 24 घंटे में 38 अभियुक्त गिरफ्तार, तीन लापता लोग सकुशल बरामद
पटना पश्चिमी क्षेत्र से विगत 24 घंटे में पुलिस ने 38 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बढ़ती पुलिस दबिश के कारण 5 अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण भी किया है। छापेमारी के क्रम में 126 लीटर अवैध देशी शराब, 280 ग्राम गांजा, 1 वाहन और 14600 जब्त किए गए हैं। वहीं तीन गुमशुदा लोगों को भी पुलिस ने सकुशल बरामद किया है।