नानपारा: बाबागंज परमहंस कुट्टी में नशा मुक्ति और स्वच्छता पर चौपाल का आयोजन, सनातन समाज व मेला कमेटी ने लिया सामूहिक संकल्प
पौराणिक बाबा परमहंस कुट्टी परिसर में सनातन समाज और मेला प्रबंधन कमेटी ने एक सामाजिक परिचर्चा का आयोजन किया। इस दौरान मेला परिसर को "नशा मुक्त और स्वच्छता युक्त बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया गया। मेला समिति के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्सव के सुचारू संचालन के लिए परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने लोगों को पर्यावरण, जल संरक्षण के निर्देश दिए।