अब क्रिकेट के रंग में रंगेगा ग्वालियर का सचिन तेंदुलकर मार्ग, हर कदम पर दिखेगी 'मास्टर ब्लास्टर' की विरासत...
ग्वालियर का सचिन तेंदुलकर मार्ग जल्द ही एक नई पहचान के साथ नजर आएगा। नगर निगम इस सड़क को पूरी तरह क्रिकेट थीम पर विकसित करने जा रहा है, जहां डिवाइडरों पर बल्ले की आकर्षक कलाकृतियां, सचिन तेंदुलकर के हस्ताक्षर और क्रिकेट से प्रेरित डिज़ाइन लोगों का स्वागत करेंगे। फुटपाथों पर लगने वाली बेंचों को भी क्रिकेट की शैली में तैयार किया जाएगा, जबकि दीवारों पर बनाई जाने वाली भित्तिचित्रों में सचिन के ऐतिहासिक क्रिकेट सफर और कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम की यादगार पारियों को जीवंत किया जाएगा। इसके साथ ही सड़क का कायाकल्प, बेहतर फुटपाथ और वाटर हार्वेस्टिंग जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी, जिससे यह मार्ग केवल आवागमन का रास्ता नहीं बल्कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक आकर्षक पर्यटन स्थल बन सके।
Gwalior Gird, Gwalior | Jun 26, 2026