ग्वालियर गिर्द: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने आकासा की बेंगलुरु सेवा का शुभारंभ किया, हवाई अड्डे पर जनप्रतिनिधि मौजूद रहे
ग्वालियर को दिल्ली और बेंगलुरु के लिए सोमवार को नई उड़ान मिली।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली से वर्चुअल इसका शुभारंभ किया।ग्वालियर हवाई अड्डे से दोपहर में आकासा एयरलाइंस की बेंगलुरु दिल्ली नई उड़ान सेवा का शुभारंभ करते हुए सिंधिया ने इसे ऐतिहासिक बताया उन्होंने कहा कि इससे ग्वालियर के आत्मविश्वास विकास और नए भारत की परिकल्पना को पहचान मिलेगी