नानपारा: नानपारा सीएचसी का सीडीओ ने निरीक्षण किया, डीएम के निर्देश पर पूर्व नगर पालिका परिषद की शिकायत पर हुई कार्रवाई
बहराइच डीएम के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सुनील कुमार धनवंता ने नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया। पूर्व नगर पालिका परिषद नानपारा की नसीबुन निशा की शिकायत के बाद यह जांच की गई, जिसमें अस्पताल में कई अव्यवस्थाएं पाई गई। नसीबुन निशा ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर जायजा लिया गया।