पटना ग्रामीण: पटना PMCH में दलित रेप पीड़िता की इलाज में देरी से मौत, आरजेडी सांसद मीसा भारती ने जताया दुख
पटना के PMCH में दलित रेप पीड़िता को उचित समय पर इलाज नहीं होने से हुई मौत पर RJD सांसद मीसा भारती ने दुख जताया है। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वह एक महिला और मां भी है। इसलिए इस दुख को समझ सकती है। उन्होंने कहा कि बिहार में स्वास्थ्य और लॉ एंड ऑर्डर की लचर व्यवस्था है,आए दिन सड़कों पर लोग गोली चला रहे हैं तो किस तरह की व्यवस्था है।