शिमला शहरी: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा- हिमाचल में सड़क, पुलों और पेयजल योजनाओं पर खर्च होंगे ₹419 करोड़
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को शाम 7 बजे बयान जाए कर कहा कि हिमाचल प्रदेश में सड़कों, पुलों, पेयजल योजनाओं के निर्माण और बाढ़ सुरक्षा कार्यों पर 419 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (आरआईडीएफ) के तहत नाबार्ड ने यह राशि बतौर ऋण मंजूर की है।