शिकारपुर थाना क्षेत्र के कब्रिस्तान रोड में एक ई-रिक्शा की ठोकर से बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जख्मी बाइक सवार को अनुमंडलीय अस्पताल से बेतिया रेफर कर दिया गया। मामले में बाइक सवार सितवापुर गांव निवासी मनीर मियां के बयान पर शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।