नरकटियागंज के विभिन्न जगहों पर अलग-अलग मारपीट की घटना घटी है। इस घटना में पांच महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। सभी घायलों का इलाज नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया है। घायलों की पहचान शिकारपुर थाना के नुनियवा टोला निवासी बृजेश पासवान की पत्नी संपत्ति देवी एवं रत्नेश पासवान के रूप में की गई।