नरकटियागंज के पोस्ट आफिस के पास से एक बाइक चोरी हो गई है। मामले में गौनाहा थाना क्षेत्र के महुआ भूसा गांव निवासी अरविंद कुमार शर्मा ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में उसने बताया है कि वह पोस्ट आफिस के पास स्थित एक कंप्यूटर की दुकान के सामने अपनी बाइक खड़ी कर कचहरी में गया था। कचहरी से वापस आने पर देखा की उसकी बाइक गायब है।