बुलंदशहर: बुलंदशहर महोत्सव में पुलिस ने फाड़ा VIP पास, अनु मलिक के शो में दर्शकों को नहीं मिली एंट्री, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बुलंदशहर महोत्सव में अव्यवस्था का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें मशहूर गायक अनु मलिक की ’स्टार नाइट्स’ के दौरान एक दर्शक का वीआईपी पास फाड़ते हुए पुलिसकर्मी दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि वीआईपी पास होने के बावजूद दर्शकों को कार्यक्रम स्थल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा था।