सांगानेर: जयपुर में गिग वर्कर्स से लूट की बढ़ती घटनाओं के बीच खोह नागोरियान थाना पुलिस ने 94 संदिग्धों पर की कार्रवाई
जयपुर के खोह नागोरियान थाना पुलिस ने क्षेत्र में गिग वर्कर्स के साथ बढ़ती लूट,मारपीट,चोरी और छीना-झपटी की घटनाओं को देखते हुए एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने राजस्थान आवासन मंडल की गिगनार अपार्टमेंट सोसाइटी मे अभियान चलाकर अवैध रूप से रह रहे तीन युवतियों सहित 94 संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि अभियान जारी है