हुज़ूर: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की बनेगी नई टीम, मंत्री, सांसद और विधायक कार्यकारिणी से बाहर
Huzur, Bhopal | Jul 10, 2025 मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के हेमंत खंडेलवाल के नए अध्यक्ष बनने के बाद उनकी नई टीम बनेगी। उन्हें अपनी कार्यकारिणी बनाने की पूरी छूट है। वे अपने मन पसंद के वरिष्ठ, समर्पित, सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को नई टीम में लेंगे। जानकारी के मुताबिक बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी से सांसद और विधायक बाहर होंगे।