हुज़ूर: कोलार में आवारा कुत्तों ने नवजात के शव को नोंचा, इलाके में फैली सनसनी
Huzur, Bhopal | Jul 10, 2025 भोपाल के कोलार इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां आवारा कुत्तों ने एक नवजात के शव के हाथ और पैर खा लिए। घटना का खुलासा तब हुआ जब एक हॉस्टल के गार्ड ने बच्चे के अंग कुत्ते के मुंह में दबे देखे। गार्ड ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|