महसी: कोडरी में बुजुर्ग महिला पर जंगली जानवर ने किया हमला, CHC में हुआ इलाज, वन विभाग पता लगाने में जुटी
शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत बेतनिया ग्राम पंचायत के कोडरी गांव निवासी बुजुर्ग महिला सुरजा देवी पर किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। परिजन इलाज के लिए CHC शिवपुर लेकर आए जहां चिकित्सकों ने इलाज किया। ग्रामीण तेंदुआ के हमले की आशंका जता रहे हैं। डिप्टी रेंजर ने बताया कि मुझे अभी जानकारी हुई है। टीम को मौके पर भेजकर पता लगाया जा रहा है।