सैदपुर: राज्य स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के आदित्य ने कांस्य पदक जीतकर रोशन किया नाम
चित्रकूट में बीते 10 से 13 जुलाई तक आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी गैबीपुर के स्टार मुक्केबाज आदित्य राजभर ने कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। उन्होंने 46 किलोग्राम भार वर्ग में वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व किया। इससे पहले उन्होंने जिला और मंडल ट्रायल में अपने सभी मुकाबले जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।