गुना कलेक्टर के निर्देशन में 25 अक्टूबर को गुना जिला अस्पताल सहित जिले के सिविल अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो में उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की जांच और उपचार के लिए शिविर लगाए गए। सीएमएचओ ने बताया, प्रत्येक महीने की 9 और 25 तारीख को अभियान के तहत गर्भवती और उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की जांच उपचार के लिए शिविर लगाए जाते हैं।