अरवल: जन सुराज पार्टी, अरवल इकाई की बैठक में प्रदेश महासचिव सुभाष प्रसाद कुशवाहा को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया
Arwal, Arwal | Aug 30, 2025 जन सुराज पार्टी, अरवल इकाई कमिटी की बैठक पार्टी के प्रदेश महासचिव सुभाष प्रसाद कुशवाहा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की, कार्यक्रम में संभावित प्रत्याशी रंजय कुमार ने पुष्प माला व अंग वस्त्र देकर सुभाष प्रसाद कुशवाहा का सम्मान किया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक पासवान एवं संचालन जिला महासचिव शेख परवेज ने किया।