मैनपुरी: एसपी के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 135 चालान के बाद ₹4,40,000 का वसूला जुर्माना
मैनपुरी एसपी गणेश प्रसाद शाह के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया है। वहीं यातायात पुलिस ने 135 गाड़ियों के चालान काटने के बाद 4,40,000 रुपए का जुर्माना वसूला है। पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए से यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन करने के लिए दिशा निर्देश दिए है।