सूचना केंद्रों की सक्रियता से बिछड़े श्रद्धालु परिजनों से मिले, खोया बैग भी सुरक्षित लौटाया गया
अनोज प्रजापति, निवासी बड़ी चापी, पोस्ट- चापी, थाना- कुडू, जिला- लोहरदगा, झारखंड, सार्वजनिक धर्मशाला, जिलेबिया मोड़ स्थित स्नानागार में स्नान करने के बाद अपना रुपये एवं आवश्यक सामान से भरा बैग वहीं भूलकर आगे बढ़ गए। बाद में स्नान कर रहे एक अन्य श्रद्धालु को वह लावारिस बैग मिला, जिसे उन्होंने ईमानदारी का परिचय देते हुए सूचना केंद्र में जमा कराया।
सूचना केंद्र के प्रचारक द्वारा लगातार उद्घोषणा किए जाने के बाद अनोज प्रजापति सूचना केंद्र पहुंचे। आवश्यक सत्यापन के उपरांत उनका बैग सुरक्षित उन्हें सौंप दिया गया। अपना सामान सुरक्षित वापस मिलने पर उन्होंने जिला प्रशासन एवं सूचना केंद्र के कर्मियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
#श्रावणी_मेला_2026
#ShravaniMela2026
#बोलबम
#कांवरिया_सेवा
#श्रद्धालु_सुरक्षा
#सूचना_केंद्र
#जिला_प्रशासन_बांका
#बांका_जिला_प्रशासन
#DMBanka
#बांका
#धौरी
#SafeYatra
#PilgrimSupport
#LostAndFound
#HarHarMahadev
#BolBam
#SafePilgrimage
#SeamlessService
#PublicService
#Mahadev
1 views | Banka, Bihar | Aug 1, 2026