विदिशा नगर: एमएलवी स्कूल विवाद में छात्राओं ने खेल शिक्षक का किया समर्थन
विदिशा के एमएलवी गर्ल्स स्कूल में शिक्षकों के बीच चल रहे विवाद में अब वर्तमान और पूर्व छात्राएं भी सामने आ गई हैं। मंगलवार दोपहर 1 बजे छात्राओं और पासआउट छात्राओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर खेल शिक्षक संतोष के समर्थन में शिकायत सौंपी। छात्राओं ने प्राचार्य दीप्ति शुक्ला का विरोध करते हुए विवाद के लिए एक सेवानिवृत्त शिक्षक को जिम्मेदार बताया।