खैरथल: खैरथल से 170 यात्रियों का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना, श्रद्धालुओं में दिखा खासा उत्साह
खैरथल में रविवार दोपहर 12:00 बजे 170 यात्रियों का जत्था पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। यह यात्रा श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा मंडल खैरथल के तत्वावधान में की गई। पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री श्याम मंदिर के सामने एक कार्यक्रम में विधिवत पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को विदाई दी गई। इस दौरान बम बम भोले और हर हर महादेव के जयकारे लगाए गए।