गुण्डरदेही: गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जुंदा में 2 ‘108 संजीवनी एक्सप्रेस’ एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जुंदा में 2 नवीन ‘108 संजीवनी एक्सप्रेस’ एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस दौरान "शिशु संरक्षण माह" दिवस का आयोजन में शामिल हुएइस अवसर पर 5 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए एवं कैल्शियम का सिरप पिलाया गया।विधायक ने कहा कि निश्चित ही इन अत्याधुनिक एंबुलेंस वाहनों के संचालन से आमजन को त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी, साथ ही स्वास्थ्य विभाग की कार्यक्षमता को भी मजबूती मिलेगी।ये एम्बुलेंस दूरस्थ अंचलों तक समय पर आपातकालीन उपचार सुनिश्चित कर अनेक जीवन बचाने में सहायता मिलेगी