गोंडा: पुलिस ऑफिस में CCTNS डिस्ट्रिक्ट मिशन टीम की मासिक गोष्ठी हुई संपन्न
Gonda, Gonda | Mar 21, 2024 गुरुवार को SP निर्देशन में ASP पूर्वी मनोज कुमार रावत द्वारा पुलिस ऑफिस में CCTNS डिस्ट्रिक्ट मिशन टीम की मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे CCTNS रैंकिंग को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी। तथा ASP पूर्वी ने CCTNS रैंकिंग पैरामीटर के अनुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर प्रभारी CCTNS व थानों से आये कर्मचारी मौजूद रहे।