जांजगीर: ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी में रेलवे समपार फाटक सुरक्षा नियमों के पालन हेतु दिलाई गई शपथ
रेल सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी में रेलवे समपार फाटकों को पार करने के नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ में रेल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करना था।