थाना कोतवाली मण्डी पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर सलमान उर्फ़ मुन्ना को बुधवार शाम 4:00 बजे गिरफ्तार किया है। वादी सद्दाम ने अपनी दुकान से मोबाइल फोन चोरी होने की लिखित तहरीर दी थी, जिस पर थाना मण्डी में अभियोग पंजीकृत किया गया।