Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

बस्ती: चननी गांव में कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, सुसाइड नोट भी बरामद

Basti, Basti | Jun 9, 2026

MORE NEWS

*जनपद न्यायाधीश शमसुल हक का विधि छात्रों को संदेश- सेवा भाव रखेंगे तो वकालत और न्यायिक सेवा दोनों में मिलेगी सफलता, प्रमाण पत्र पाकर 146 इंटर्न का चेहरा खिला*  
             *जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 25 जून 2026*

उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के तत्वाधान में चलाए गए ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम का समापन समारोह बुधवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम में *जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बस्ती शमसुल हक* ने मुख्य अतिथि के रूप में 146 प्रतिभागी छात्रों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए।

*जनपद न्यायाधीश शमसुल हक* ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विधि के छात्रों को आम लोगों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से सेवा भावना के लिए विधि व्यवसाय का चयन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधि व्यवसाय हो या न्यायिक अधिकारी की परीक्षा, दोनों में निरंतर अध्ययन, समयबद्धता और कठिन परिश्रम के बिना सफलता संभव नहीं है। इन्हीं गुणों से व्यक्ति को समाज में प्रतिष्ठा मिलती है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए अपने कैरियर का चयन अपनी क्षमता, सही दिशा, समयबद्धता और शालीनता को स्वीकार करते हुए करें।

अपने अनुभव साझा करते हुए *जनपद न्यायाधीश शमसुल हक* ने बताया कि उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में वकील के रूप में दिल्ली में प्रैक्टिस शुरू की थी। न्यायिक सेवा में आने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक अधिवक्ता के लिए केवल व्यावसायिक दक्षता ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि संवाद की कुशलता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता भी उतनी ही जरूरी है।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रथम *कमलेश कुमार* ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में लगन, ईमानदारी और निष्ठा के साथ आने वाले लोग ही समाज का भला कर सकते हैं। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी *राम करन यादव* ने विधि छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विशेष न्यायाधीश आवश्यक वस्तु अधिनियम *प्रमोद कुमार गिरि* ने भी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समापन पर डी.एम.एस.एस.पी. लॉ कॉलेज की छात्रा *प्रियांशी सिंह*, गोरखपुर विश्वविद्यालय की छात्रा *श्रेया श्रीवास्तव*, ए.पी.एन. पी.जी. कॉलेज की *मोहन्ती गुप्ता* एवं *मोहम्मद मुमताज* सहित कई प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के अनुभव साझा किए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के सचिव *देवेन्द्र कुमार-प्रथम* ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और प्रशिक्षण के मार्गदर्शन के लिए जनपद न्यायाधीश महोदय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान न्यायिक अधिकारियों, जेल अधीक्षक, प्रभारी महिला थाना सहित अन्य संस्थाओं के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। पराविधिक स्वयं सेवकों व लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम के प्राधिकारियों के सहयोग की भी सराहना की। कार्यक्रम का सफल संचालन *कौशल किशोर श्रीवास्तव* ने किया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

*संवाददाता हरी ओम प्रकाश*  
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*

*जनपद न्यायाधीश शमसुल हक का विधि छात्रों को संदेश- सेवा भाव रखेंगे तो वकालत और न्यायिक सेवा दोनों में मिलेगी सफलता, प्रमाण पत्र पाकर 146 इंटर्न का चेहरा खिला* *जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 25 जून 2026* उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के तत्वाधान में चलाए गए ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम का समापन समारोह बुधवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम में *जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बस्ती शमसुल हक* ने मुख्य अतिथि के रूप में 146 प्रतिभागी छात्रों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए। *जनपद न्यायाधीश शमसुल हक* ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विधि के छात्रों को आम लोगों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से सेवा भावना के लिए विधि व्यवसाय का चयन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधि व्यवसाय हो या न्यायिक अधिकारी की परीक्षा, दोनों में निरंतर अध्ययन, समयबद्धता और कठिन परिश्रम के बिना सफलता संभव नहीं है। इन्हीं गुणों से व्यक्ति को समाज में प्रतिष्ठा मिलती है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए अपने कैरियर का चयन अपनी क्षमता, सही दिशा, समयबद्धता और शालीनता को स्वीकार करते हुए करें। अपने अनुभव साझा करते हुए *जनपद न्यायाधीश शमसुल हक* ने बताया कि उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में वकील के रूप में दिल्ली में प्रैक्टिस शुरू की थी। न्यायिक सेवा में आने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक अधिवक्ता के लिए केवल व्यावसायिक दक्षता ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि संवाद की कुशलता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता भी उतनी ही जरूरी है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रथम *कमलेश कुमार* ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में लगन, ईमानदारी और निष्ठा के साथ आने वाले लोग ही समाज का भला कर सकते हैं। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी *राम करन यादव* ने विधि छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विशेष न्यायाधीश आवश्यक वस्तु अधिनियम *प्रमोद कुमार गिरि* ने भी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समापन पर डी.एम.एस.एस.पी. लॉ कॉलेज की छात्रा *प्रियांशी सिंह*, गोरखपुर विश्वविद्यालय की छात्रा *श्रेया श्रीवास्तव*, ए.पी.एन. पी.जी. कॉलेज की *मोहन्ती गुप्ता* एवं *मोहम्मद मुमताज* सहित कई प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के अनुभव साझा किए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के सचिव *देवेन्द्र कुमार-प्रथम* ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और प्रशिक्षण के मार्गदर्शन के लिए जनपद न्यायाधीश महोदय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान न्यायिक अधिकारियों, जेल अधीक्षक, प्रभारी महिला थाना सहित अन्य संस्थाओं के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। पराविधिक स्वयं सेवकों व लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम के प्राधिकारियों के सहयोग की भी सराहना की। कार्यक्रम का सफल संचालन *कौशल किशोर श्रीवास्तव* ने किया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। *संवाददाता हरी ओम प्रकाश* *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*

Basti, Basti | Jun 25, 2026

थाना गौर अंतर्गत एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस द्वारा शव को कब्जा पुलिस में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया, तहरीर प्राप्त होने पर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी, जिसके संबंध में #CO हरैया की बाइट- https://t.co/pg37Yw7xob

थाना गौर अंतर्गत एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस द्वारा शव को कब्जा पुलिस में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया, तहरीर प्राप्त होने पर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी, जिसके संबंध में #CO हरैया की बाइट- https://t.co/pg37Yw7xob

Basti, Uttar Pradesh | Jun 25, 2026

*नगर पंचायत गणेशपुर में प्रात: 6 बजे CRO कीर्ति प्रकाश भारती , SDM राजेश कुमार यादव और स्वच्छ भारत मिशन से मंडल कार्यक्रम प्रबंधन अधिकारी अमरेंद्र प्रताप सिंह का औचक निरीक्षण, वार्डों में नालियों की सफाई और कूड़ा निस्तारण पर जताई नाराजगी*
               *जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 25 जून 2026*

नगर पंचायत गणेशपुर की व्यवस्थाओं को परखने के लिए बुधवार को तड़के ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। *CRO कीर्ति प्रकाश भारती और एसडीएम राजेश कुमार यादव ने प्रातः 6 बजे से ही नगर पंचायत क्षेत्र का औचक निरीक्षण शुरू कर दिया। दोनों अधिकारियों ने नगर के सभी वार्डों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था, नालियों और कूड़ा निस्तारण की हकीकत को परखा।

निरीक्षण के दौरान *CRO कीर्ति प्रकाश भारती* वार्डों की गलियों में पैदल उतरे। उन्होंने नालियों का ढक्कन खुलवाकर पानी की निकासी और गंदगी की स्थिति देखी। कई स्थानों पर नालियों में कचरा जमा मिलने और जलभराव की स्थिति पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए लगाए गए डिब्बों की भी जांच की गई। कहीं-कहीं कूड़ा गाड़ी के डिब्बे खाली न मिलने और सड़कों पर पड़े कचरे को देखकर *CRO कीर्ति प्रकाश भारती* ने सफाई कर्मियों को फटकार लगाई।

*CRO कीर्ति प्रकाश भारती एवं एसडीएम राजेश कुमार यादव* ने चाय की दुकानों पर बैठकर आम लोगों से भी बातचीत की और नगर की समस्याएं जानीं। स्थानीय लोगों ने नालियों की सफाई और समय पर कूड़ा न उठने की शिकायत की। *CRO कीर्ति प्रकाश भारती* ने मौके पर ही संबंधित सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए कि सभी नालियों की तलछट तत्काल साफ कराई जाए और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को शत-प्रतिशत प्रभावी बनाया जाए। 

निरीक्षण के दौरान *CRO कीर्ति प्रकाश भारती* और *एसडीएम राजेश कुमार यादव* ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन वार्डों में सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद नहीं मिली, वहां के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

लगभग 2 घंटे तक चले इस औचक निरीक्षण से नगर पंचायत कर्मियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के इस रुख से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि अब गणेशपुर की सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। वही गनेशपुर  लोगो का कहना है कि ऐसे मिलनसार और मृदुल स्वभाव के अधिकारी मिलना कठिन है जिन्होंने नागरिकों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और वार्ड की हकीकत से रूबरू हुए उन्होंने कहा कि नगर पंचायत गणेशपुर की व्यवस्था में पूरी तरीके से सुधार किया जाएगा
Kirti Prakash Bharti 
*संवाददाता हरी ओम प्रकाश*  
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*

*नगर पंचायत गणेशपुर में प्रात: 6 बजे CRO कीर्ति प्रकाश भारती , SDM राजेश कुमार यादव और स्वच्छ भारत मिशन से मंडल कार्यक्रम प्रबंधन अधिकारी अमरेंद्र प्रताप सिंह का औचक निरीक्षण, वार्डों में नालियों की सफाई और कूड़ा निस्तारण पर जताई नाराजगी* *जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 25 जून 2026* नगर पंचायत गणेशपुर की व्यवस्थाओं को परखने के लिए बुधवार को तड़के ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। *CRO कीर्ति प्रकाश भारती और एसडीएम राजेश कुमार यादव ने प्रातः 6 बजे से ही नगर पंचायत क्षेत्र का औचक निरीक्षण शुरू कर दिया। दोनों अधिकारियों ने नगर के सभी वार्डों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था, नालियों और कूड़ा निस्तारण की हकीकत को परखा। निरीक्षण के दौरान *CRO कीर्ति प्रकाश भारती* वार्डों की गलियों में पैदल उतरे। उन्होंने नालियों का ढक्कन खुलवाकर पानी की निकासी और गंदगी की स्थिति देखी। कई स्थानों पर नालियों में कचरा जमा मिलने और जलभराव की स्थिति पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए लगाए गए डिब्बों की भी जांच की गई। कहीं-कहीं कूड़ा गाड़ी के डिब्बे खाली न मिलने और सड़कों पर पड़े कचरे को देखकर *CRO कीर्ति प्रकाश भारती* ने सफाई कर्मियों को फटकार लगाई। *CRO कीर्ति प्रकाश भारती एवं एसडीएम राजेश कुमार यादव* ने चाय की दुकानों पर बैठकर आम लोगों से भी बातचीत की और नगर की समस्याएं जानीं। स्थानीय लोगों ने नालियों की सफाई और समय पर कूड़ा न उठने की शिकायत की। *CRO कीर्ति प्रकाश भारती* ने मौके पर ही संबंधित सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए कि सभी नालियों की तलछट तत्काल साफ कराई जाए और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को शत-प्रतिशत प्रभावी बनाया जाए। निरीक्षण के दौरान *CRO कीर्ति प्रकाश भारती* और *एसडीएम राजेश कुमार यादव* ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन वार्डों में सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद नहीं मिली, वहां के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। लगभग 2 घंटे तक चले इस औचक निरीक्षण से नगर पंचायत कर्मियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के इस रुख से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि अब गणेशपुर की सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। वही गनेशपुर लोगो का कहना है कि ऐसे मिलनसार और मृदुल स्वभाव के अधिकारी मिलना कठिन है जिन्होंने नागरिकों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और वार्ड की हकीकत से रूबरू हुए उन्होंने कहा कि नगर पंचायत गणेशपुर की व्यवस्था में पूरी तरीके से सुधार किया जाएगा Kirti Prakash Bharti *संवाददाता हरी ओम प्रकाश* *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*

Basti, Basti | Jun 25, 2026