राजगढ़: राजगढ़ के रसूलपुरा गांव में श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष
जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष एवं पद्मश्री मोहन नागर सोमवार को शाम 4:00 बजे करीब राजगढ़ जिले के रसूलपुरा गांव में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने व्यास पीठ पर पूजा अर्चना करते हुए श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया।