डंडई: डंडई में पतंजलि योगपीठ की मासिक बैठक संपन्न, योग के विस्तार और संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
Dandai, Garhwa | May 10, 2026 डंडई प्रखंड में रविवार को दोपहर पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग कक्षा की मासिक बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, योग जागरूकता अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से जिला किसान प्रभारी शिवकुमार शाह उपस्थित रहे। वहीं प्रखंड प्रभारी ऋषि कुमार ठाकुर, उप प्रखंड प्रभारी मिथिलेश कुमार गुप्ता,