थावे: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में दो युवक गिरफ्तार, दो किशोर भी निरुद्ध
थावे थाना क्षेत्र के थावे मंदिर परिसर में युवक पर चाकू से हमला कर जख्मी करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने दो विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया। इसकी जानकारी थावे थाना प्रभारी धीरज कुमार ने दी।