थावे: बेदू टोला के पास से झपट्टा मारकर महिला का ₹10,000 और मोबाइल लूटने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
थावे थाना क्षेत्र के बेदू टोला के समीप महिला से मोबाइल व 10 हजार रुपए उड़ाए जाने की घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों गिरफ्तार कर लिया। वही मोबाइल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया। इसकी जानकारी थावे थाना प्रभारी धीरज कुमार ने दी।