मरवाही: जीपीएम के कलेक्टर जनदर्शन में मिले 33 आवेदन, परीक्षण कर निराकृत करने के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश
अरपा सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में मंगलवार दोपहर 12 बजे विभिन्न मांगो, समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित 33 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने सभी आवेदकों की समस्याएं सुनी और आवेदनों का परीक्षण कर निराकृत करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुछ आवेदनों का निराकरण तत्काल किया जा सकता है।