गाज़ीपुर: राममंदिर चढ़ावा को लेकर पूर्व मंत्री विजय मिश्रा ने सांसद अफज़ाल अंसारी पर हमला किया, कहा- सांसद जी को घर वापसी कर लेना चाहिए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर पूर्व मंत्री व बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने गाजीपुर सांसद अफ़ज़ाल अंसारी पर हमला बोला है। इस दौरान राम मंदिर चढ़ावा को लेकर सांसद अफ़ज़ाल अंसारी द्वारा जांच शंकराचार्य से मामले की जांच की मांग पर कहा कि शंकराचार्य सनातन की नाक है और वो उनको दारोगा पुलिस समझ रहे है। ये गलत बयान है उनको माफी मांगनी चाहिए।