लवकुशनगर: ग्राम पंचायत पठा में निर्माण कार्य का विरोध करने पर युवक से अभद्रता, सरपंच का वीडियो वायरल
Lavkush Nagar, Chhatarpur | May 22, 2026
लवकुश नगर के ग्राम पंचायत पठा में निर्माण कार्य का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि सरपंच ने युवक के साथ गाली-गलौज की और उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की। घटना का वीडियो शुक्रवार की शाम 4 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं ग्रामीणों ने तालाब सौंदर्यीकरण कार्य में मजदूरों की जगह जेसीबी मशीन से खुदाई कराने का आरोप लगाया है।