बहोरीबंद: बाकल थाना क्षेत्र के खेरा नाला के पास भीषण आग, सैकड़ों एकड़ में फैली, किसानों के संसाधन जले
कटनी जिले के बाकल थाना क्षेत्र अंतर्गत खेरा नाला के समीप अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सैकड़ों एकड़ जमीन को अपनी चपेट में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेज है कि आसपास के खेतों में खड़ी फसल, किसानों की झोपड़ियां, मोटर पंप, पाइप लाइन, बिजली के तार और जलाऊ लकड़ी जलकर राख हो गई।