सुसनेर: सोयतकला: गीतांजलि और मीनाक्षी ने एमपी बोर्ड रिजल्ट में टॉप-10 में जगह बनाकर बेटियों का मान बढ़ाया
माशिमं द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में सोयतकला की दो बेटियों ने पूरे प्रदेश में नाम रोशन किया है।गीतांजलि ने सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़कर के 98.8% अंकों के साथ प्रदेश की मेरिट लिस्ट में छठा स्थान प्राप्त किया। वही मीनाक्षी जाटव ने विवेकानंद राष्ट्रीय विद्यालय में अध्ययन कर 98.6% अंकों के साथ प्रदेश में 7वा स्थान हासिल किया है।