झालरापाटन: सिलेंडर मरम्मत के दौरान लगी आग, 3 लोग झुलसे, झालरापाटन की गैस एजेंसी गोदाम में हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती
झालरापाटन के भवानीमंडी मार्ग पर कपास्या कुआं के पास एक गैस एजेंसी के गोदाम में सिलेंडर की मरम्मत करते समय आग लग गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।