हनुमानगढ़: जिले में सोमवार को लगाई गई ए श्रेणी की नाकाबंदी, एसपी ने जांचे नाकाबंदी के पॉइंट्स, एएसपी ने किया अवलोकन
जिले भर में कानून व्यवस्था व सुरक्षा के मद्देनजर 'ए' श्रेणी की विशेष नाकाबंदी की गई। जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना के नेतृत्व में पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में मुस्तैदी दिखाई। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग पॉइंटों पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) हनुमानगढ़ तथा नोहर के सुपरविजन में पूरी नाकाबंदी का संचालन किया गया।