ललितपुर: खुशीपुरा जाखलौन स्थित रिया गोल्ड मसाले पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापामार कार्रवाई
खाद्य पदार्थ मसाले पर चलाए गए अभियान के अंतर्गत खुशीपुरा जाखलौन ललितपुर स्थित रिया गोल्ड मसाले प्रो राम कुमार साहू के प्रतिष्ठान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा छापामार कार्यवाही की गई।हल्दी धनिया मिर्च पाउडर के एक एक नमूने कुल तीन नमूने संग्रहित कर 13 किलो हल्दी , 200 किलो धनिया पाउडर एवं 45 किलो मिर्च पाउडर सीज किया गया। जांच आने पर होगी कार्रवाई