शामली: शामली के एसपी ऑफिस पहुंची महिला ने बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
Shamli, Shamli | Apr 21, 2026 मंगलवार की दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के मोहल्ला पंसारियान निवासी एक महिला परिजनों के साथ एसपी आफिस पहुंची। महिला ने हाजी कॉलोनी निवासी एक युवक पर 22 वर्षीय बेटी को बहला—फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए बताया कि काफी तलाशने के बावजूद भी बेटी का कोई सुराग नही लग पा रहा है। पुलिस से बरामद करने की गुहार लगाई गई है।