माकड़ोन: माकड़ोन कालीसिंध नदी के पास गोवंश से भरी पिकअप पकड़ी, 1 की मौत, 8 को बचाया
Makdon, Ujjain | Jun 4, 2026 गुरुवार शाम 5 बजे,माकड़ोन थाना पुलिस ने कालीसिंध नदी के पास सामानेरा फंटा घोसला रोड पर गोवंश तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा है।
मुखबिर से सूचना मिली कि रुपाखेड़ी तरफ से एक लोडिंग पिकअप में गोवंश भरकर वध के लिए ले जाया जा रहा है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की।
मौके पर एक पिकअप लावारिस हालत में खड़ी मिली। जांच करने पर उसमें 9 गोवंश ठूंस-ठूंस कर रस्सिय