आरा: जमीरा गांव में खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर के हल से किसान हुआ जख्मी
Arrah, Bhojpur | Dec 1, 2024 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव में ट्रैक्टर से खेत जोतने के दौरान एक किसान जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए आर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि जमीरा गांव के रहने वाले अनिल राय अपने खेत को ट्रैक्टर से जुतवा रहे थे। तभी ट्रैक्टर में लगे हाल से उनका पैर कट गया।