हिन्दू स्वराज्य की नींव रखने वाले श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती सोमवार को क्षत्रिय मराठा समाज द्वारा उत्सव के रुप मनाई गई। समाजजनों ने नगर में भव्य शोभायात्रा निकाल गुणगान किया। कुंदा तट से फूलों से सुसज्जित पालकी में विराजित शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजन किया गया।