खरगौन: मतस्य उद्योग सहकारी समिति जेठवाय के बैनर तले महिला, पुरुष और समिति सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन
चंदनपुरा तालाब में मछली पकड़ने को लेकर दो संस्थाओं के बीच चल रहा विवाद अब तूल पकड़ रहा है। सोमवार को मतस्य उद्योग सहकारी समिति जेठवाय के बैनर तले बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और समिति सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां हाथों में दबंगों, माफियाओं और बिचौलियों से वास्तविक मछुआरों को बचाओ, चंदनपुरा तालाब वास्तविक मछुआरों को दो जैसे नारे लिखी तख्तियां हाथों में लिए प्रदर्शन किया गया।