सिद्धिविनायक गणेश मंदिर के सामने वाले रिंग रोड पर कुंदा के किनारे अमृत योजना में 1300 मीटर की लंबी रेलिंग लगेगी। यह रेलिंग रिंग रोड से निकलने वालों को सुरक्षा देगी। साथ ही नदी में सीधे कचरा भी नहीं मिलेगा।बारिश के सीजन में दीवार किनारे पौधरोपण करेंगे। नगरपालिका के इंजीनियर केके जोशी ने बताया यह रेलिंग सुरक्षा के लिहाज से अहम है।