टूंडला: टूंडला नगर पालिका के मैदान में कूड़े के ढेर में लगी आग, जेसीबी और वॉटर टैंकर पहुंचे, फायर ब्रिगेड ने बुझाई
टूंडला नगर पालिका के मैदान में कूड़े के ढेर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इस आग में इस मैदान पर खड़ी हुई एक जेसीबी और वॉटर टैंकर तक आग पहुंच गई। इसकी जानकारी होते ही तत्काल फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और उसने आग पर काबू पाया।