नौतनवा: रामग्राम देवदह में 14 से 16 अक्टूबर तक तीन दिवसीय बुद्ध विचार गोष्ठी
महराजगंज के रामग्राम देवदह में 14-16 अक्टूबर तीन दिवसीय भगवान बुद्ध की विचार गोष्ठी एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन होगा। पूर्व प्रत्याशी अशोक जायसवाल ने गांवों में जनसंपर्क कर लोगों को आमंत्रित किया है। यूपी के पूर्व डीजीपी विजय कुमार मुख्य अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य बुद्ध की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।