जबलपुर: अधिवक्ता पर हमला, कार में तोड़फोड़, शोभा टाइल्स के राजा तिवारी पर आरोप, बार एसोसिएशन का एसपी ऑफिस में प्रदर्शन
विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित जीरो डिग्री के पास शोभा टाइल्स के संचालक राजा तिवारी पर अधिवक्ता एकांश ढींगरा के ऊपर प्राणघातक हमला करने और कार में तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है।