खुसरूपुर: खुसरूपुर पुलिस ने किसनौता टोला गांव से लूटपाट करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया
खुसरूपुर पुलिस ने किसनौता टोला गांव से लूटपाट करने के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी खुसरूपुर किसनौता टोला गांव निवासी विजय यादव के पुत्र दीपक कुमार है। खुसरूपुर थाना में कांड संख्या 33/15 दर्ज है। घटना के बाद से ही दीपक यादव फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद जेल भेजा जाएगा।